मंगलवार, 16 सितंबर 2014

मेरी बचपन में आप सभी को स्वागत् है.....

मेरे दोस्तो / भाईयों
                   
                     मै आप लोगो के समक्ष  बचपन से जुड़े कुछ वस्तु, टीवी प्रोग्राम, पुस्तक, विद्यालय और अन्य चीजे के बारे में साझा करना चाहूंगा ताकि आप लोगो के यादें ताजा हो जाये । आईयें कुछ शुरु करते है सबसे पहले टीवी प्रोग्राम जुड़े कुछ सामाग्री................
 
1. भारत का पहला निजी चैनल...........
 
 
                                इस चैनल के बारे में कुछ जानकारी देता हुँ...इस चैनल का प्रसारण 1992 में शुरु हुआ । जी समूह ने टीवी एशिया नाम का चैनल का आधा हिस्सा खरीदकर जीटीवी शुरुआत किया । वर्तमान चैयरमेंन - डॉ सुभाष चन्द्र जी है । अपने 22 साल के उम्र में ही अपना निजी चैनल शुरु किया । इसकी कम्पनी का नाम एस्सल ग्रुप है.. इसकी कम्पनी का फैलाव भारत के आलावा विदेशों में भी फैला है..। अधिक जानकारी के लिए वीकिपीडिया साईट में देख सकते हो...........
                                जीटीवी में प्रसारण होने वाले कुछ खास पुराने प्रोग्राम पर नजर डालते है
1. जी हारर शो (डरावनी कहानी)
2. जंगली तुफान टायर पंचर ( कठपुटली प्रोग्राम)
3. सांप-सीड़ी (गेम शो)
4. हम पांच (कॉमेडी सीरियल)
5. गाने-अंजाने (बालीवुड गाने)
6. एक नजर (आने वाली फिल्मों की झलक)
7. फ्लिप्स टाप टेन (10 गाने)
8. विल्स्दन्त (कार्टुन्स - बर्फीली भेड़ियों की कहानी)
9. फिल्मी चक्कर (कॉमेडी सीरियल)
10. जीना इसी का नाम है (टॉल्क शो)
11. तोल मोल का बोल (ईनाम जीतने वाला शो)
12. रामायण, महाभारत, श्री कृष्ण और विष्णु पुराण, जय गणेश देवा ।
13. अमानत, परम्परा, दास्तान, गृह लक्ष्मी जी, घर जमाई, प्रोसेफर प्यारेलाल, मि. मिन्टू ।
14. प्रोग्राम के बीच में आधे घंन्टे का सामाचार चलता था ।
15. हर शनिवार-रविवार को हिन्दी फीचर फिल्म देता था ।
16. युवाओं के लिए वोनविटा क्विज शो, कब क्यो कहां ।
17. अमर चित्र कथाएँ, अकबर-बीरबल ।
18. डिजनी अवरस् ।
19. अन्ताक्षरी (अनु कपुर का शो)
20. सा रे गा मा (सिंगर शो) होस्ट- सोनू निगम
21. केम्पस (कॉलेज से जुड़े कहानी)
22. हिप हिप हुर्रे....(स्कूल से जुड़़े कहानी)
                                      ये 1992 से 2000 तक की प्रोग्रामों की सूची है । उस समय का टीवी देखना कुछ अलग आनंद महसूस होता था.... सही समय पर प्रोग्राम देखते थे आप लोगो को याद होगा हर रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक टीवी देखते थे कितना मजा आता था ना... 
 
यदि आपके दिमाग में कुछ पुराने शो का याद रहा हो, तो कृपया अपने कमेंट में प्रोग्राम का नाम लिखकर जरुर भेजे..